अखिलेश ने पुलिस विभाग को दिए कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश

उन्होंने कहा कि थाने एवं चौकी स्तर पर गलत छवि वाले कर्मियों को चिन्हित कर उन पर निगाह रखी जाए और आवश्यकतानुसार कठोर कार्रवाई भी की जाए। कोई घटना घटित होने पर मीडिया को तत्काल इसके संबंध में तथ्यात्मक जानकारी दी जाए। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों तथा आपराधिक लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
अखिलेश ने कहा कि वूमेन पावर लाइन 1090 की तरह ही पुलिस को अपने अन्य कार्यो में तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा देने और रिस्पांन्स टाइम न्यूनतम करने से विभाग की छवि में सुधार आएगा। उन्होंने पुलिस विभाग में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, उपनिरीक्षक और महिला कांस्टेबल की समयबद्घ भर्ती प्रारम्भ करने के निर्देश देते हुए इन सभी कार्मिकों के लिए शीघ्र प्रशिक्षण नीति तैयार करने की अपेक्षा की।












Click it and Unblock the Notifications