राजा भैया के करीबियों से सीबीआई ने की पूछताछ
प्रतापगढ़। सीबीआई ने राजा भैया के करीबी व सपा के जिला उपाध्यक्ष छविनाथ यादव से रविवार को कुंडा कैंप कार्यालय में काफी देर तक पूछताछ की। इसके अलावा प्रधान की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र व गुड्डू, राजीव और नन्हे से भी राज उगलवाने की कोशिश की गई।
सुबह बलीपुर पहुंची सीबीआइ टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया। यह युवक राजा भैया का नजदीकी बताया जाता है। जांच एजेंसी ने मानिकपुर में कुछ लोगों से पूछताछ की है।

सीबीआई के लिए ग्राम प्रधान के भाई का मारा जाना भी एक पहेली है। ग्राम प्रधान के भाई की हत्या भी डीएसपी की हत्या से कुछ देर पहले हुई मानी जा रही है। उसकी हत्या के बाद लोग आपा खो बैठे और डीएसपी उनके आक्रोश का शिकार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications