योजनाओं के नाम पर अखिलेश कर रहे हैं पैसे की धांधली: बसपा

मौर्य ने कहा कि चाहे कन्या विद्या धन योजना हो या फिर बेरोजगारी भत्ता, सभी में धांधली हो रही है। सरकार का पैसा योजनाओं के नाम पर सपा कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ सही मायने में जरूरतमंदों को मिलना चाहिए, लेकिन यह उन लोगों को मिल रहा है, जिन्हें इसकी कोई जरूरत नहीं है।
मौर्य ने कहा कि सपा सरकार बीते एक वर्ष में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती के बारे में मौर्य ने कहा कि कांशीराम के मानकों पर ही पार्टी दलितों और पिछड़ों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार 15 मार्च को कांशी राम की जयंती पर उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर कार्यकर्ता शामिल होंगे। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications