आंतकियों की मदद करने वाला स्थानीय नागरिक गिरफ्तार

crpf
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले के संबंध में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आतंकियों की मदद के आरोप में एक स्थानीय नागरिक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह नागरिक आतंकियों के लिए गाइड के तौर पर काम कर रहा था। इसी नागरिक ने आतंकियों को एलओसी पार करने और श्रीनगर में घुसने में मदद की थी।

सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया आंतकी अबु तालिम भी इस हमले में शामिल था और हमले के बाद फरार होने में कामयाब हो गया था। सूत्रों ने कहा कि पुलिस को दो आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और अबु तालिब नामक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी खबर आ रही है कि पकड़ा गया आतंकी पाकिस्तान के मुल्तान का रहने वाला है। अबू तालिब के गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि इस धमाके के पीछे पाक आतंकियों का हाथ है। इस तरह पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर पकड़ में आ गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने भारत के इस आरोप का खंडन किया था कि हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। आतंकी आबु तालिब को जिस जगह से गिरफ्तार किया गया है वह बेमिना से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर है जहां आतंकियों ने हमला किया था।

फरारा आंतकी की ये गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयबी मानी जा रही है। वहीं इस हमले के लिए पाकिस्तानी आंतकियों की मदद करने वाले स्थानीय नागरिक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि बुधवार को बेमिना के पुलिस स्कूल में आंतकियों ने क्रिक्रेटर के भेष में घुसकर हमला कर दि या था। आंतकियों के इस हमले में 5 सीआरपीएफ जवान शदीह हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+