पाक के खिलाफ संसद में निंदा प्रस्ताव पारित

पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस तरह की हरकतों से बचना चाहिए। पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मुद्दों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। बीजेपी ने पाकिस्तान के रवैये के खिलाफ सुबह से ही संसद में बहस को रोक रखी थी। बीजेपी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान संसद का ये प्रस्ताव भारत को उकसाने वाला है। पाकिस्तान ने कश्मीर के मसले पर फिर भारत उकसाने की कोशिश की है।
दरअसल पाक की संसद ने अफजल गुरु को फांसी देने के मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव पारित किया है। भारत ने इसके विरोद में कड़ा एतराज जताया है। बीजेपी ने पाकिस्तान को हद में रहने की नसीहत तक दे डाली। संसद में इस मुद्दे पर लगातार हंगामा होता रहा। जिसके बाद केन्द्र सरकार ने संसद में पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। इसससे पहले कानून मंत्री सलमान खुर्शीद, संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ और गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने पाकिस्तान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव के ड्राफ्ट पर लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार से चर्चा की। अफजल-पाक निंदा प्रस्ताव के जवाब में यशवंत सिन्हा ने संसद के सामने ये प्रस्ताव रखा जिसे संसद में सभी राजनीतिक दलों ने पाक के निंदा प्रस्ताव की आलोचना की है।
और इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया।
इससे पहले राज्यसभा में बीजेपी सांसदों ने पाकिस्तान द्वारा पारित अफजल पर निंदा प्रस्ताव पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि सरकार तय करे कि पाकिस्तान से कैसे निपटना है? भाजपा नेता अरूण जेटली ने राज्य सभा में कहा कि पाकिस्तान का यह कृत्य आतंकवाद पर मुहर है। आज राज्य सभा में जेटली ने कहा कि पाकिस्तान ने सारी सीमाएं तोड़ दी है अब सरकार तय करे कि पाकिस्तान से कैसे निपटना है? पार्टियों के विरोध को देखते हुए सरकार ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।












Click it and Unblock the Notifications