आतंकवाद के समर्थन में खुलकर सामने आया पाक

इसके अलावा सरकार से यह भी मांग की गई है कि पाक सरकार को कश्मीर मसले का हल निकालने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंच पर यह मुद्दा रखना चाहिए। इस प्रस्ताव को जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के फजलुर्रहमान ने पेश किया है। प्रस्ताव में कश्मीर से सेना हटाने की भी बात कही गयी है साथ ही उन लोगों को भी रिहा करने की बात की गई है जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।
इसके पहले जब भी भारत में कोई आतंकवादी गतिविधियां हुई हैं उनकी जिम्मेदारी लेने से पाकिस्तान ने इनकार कर दिया। हालांकि अभी हाल ही में श्रीनगर में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन ने ली थी। पर पाक ने हमेशा ही अपनी धरती से आतंकवाद संचालित होने से इनकार ही किया है।इसके पहले मुंबई हमले के आरोपी कसाब को पाकिस्तान ने अपना नागरिक मानने तक से इनकार कर दिया था।
पाक द्वारा अपनी संसद में निंदा प्रस्ताव लाने पर भारत के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि पाक को भारत के अंदरूनी मामलों में दखल देने का कोई हक नहीं है और हम अपने कानून के मुताबिक ही काम करते हैं। वहीं भाजपा ने इस मुद्दे पर मांग की है कि भारत पाक राजदूत को बुलाये और उन्हें इस मुद्दे पर फटकार लगाये। पाक के इस कदम से यह माना जा रहा है कि वह कश्मीर मुद्दे को फिर से उछालकर भारत को अस्थिर करना चाह रहा है।












Click it and Unblock the Notifications