Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मनरेगा योजना सही, लेकिन क्रियांवयन गलत: सीएजी

vinod rai
नयी दिल्ली। इंडिया टूडे ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम इंडिया टुडे कॉर्नक्लेव 2013 में सीएजी विनोद राय ने हिस्सा लिया। नियंत्रक और महालेखा विभाग के अध्यक्ष विनोद राय ने लोगों को संबोधिता किया और देश की राजनीतिक स्थिति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने अपने पूरे संबोधन के दौरान लोकतंत्र में लोगों की जिम्मेदारियों और जबावदेही को लेकर बात की। संगठनों और संस्थाओं को अपनी जिम्मेदारियां समझनी चाहिए और उसे पूरा करना का हर संभव प्रयास करना चाहइे। उनके मुताबिक लोकतंत्र में हर संस्था को अपने रोल के प्रति जबावदेह होना चाहिए।

मीडिया की तारिफ करते हुए सीएजी विनोद राय ने साफ किया कि भारतीय लोकतंत्र में मीडिया ने अपना एक अहम किरदार निभाया है। धीरे-धीरे कर भारतीय मीडिया देश में अपनी अहम पहचान बनाता जा रहा है। वहीं सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए विनोद राय ने कहा कि सरकार को निष्पक्ष होना चाहिए और बिना किसी के सांठ-गांठ के अपना फैसला करना चाहिए। सरकार को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि जो भी संस्था चाहे वे सरकारी हो या प्राइवेज जनता के पैसों को संभालती है उसे आम जनता के प्रति इमानदार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आए दिन सरकार में फैले भ्रष्टाचार के खुलासे की वजह से लोगों का उनसे विश्वास गिरता जा रहा है। ऐसे में सरकार को अपनी नितियों पर काम करना चाहिए ताकि वो लोगों के विश्वास को जीत सके।

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा पर बोलते हुए राय ने कहा कि मनरेगा योजना वास्तव में अच्छी योजना है लेकिन सरकारी नीतियों के कारण उसका कार्यान्वयन ठीक से नहीं हो पाया है। सरकार की इन्हीं खामियों की वजह एक अच्छी योजना होने के बावजूद लोगों तक इसका लाभ नहीं पहुंच पाया है। वहीं देश में फैले भ्रष्टाचार को उन्होंने देश के लिए खतरा बताया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+