इंफाल। मणिपुर में बड़े बम ब्लास्ट की खबर है। इस धमाके में चार सीआरपीएफ जवानों के घायल होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस धमाके में एक जवान की मौत भी हो गई है। हालांकि धमाकों के कारणों का पता नहीं चल सका है मगर पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है