भागने ना पाएं इटली के राजदूत, देशभर में अलर्ट जारी

देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने इटली के राजदूत के देश छोड़ने पर रोक लगाई थी और अब देशभर के हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी कर इस बात की जानकारी दे दी है कि किसी भी हालत में इटली के राजदूत भारत से बाहर निकलने ना पाएं। उधर सरकार ने भी साफ कर दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए वो सभी जरूरी कदम उठाएगी। इतावली सरकार को अपने इस फैसले के बदलना होगा।
गौरतलब है कि दो भारतीय मछुआरों की हत्या में इटली के दो नौसैनिकों को दोषी ठहराया गया था। दोनों ही मरीन भारत में सजा काट रहे थे। इटली की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें वोट डालने के लिए पैरोल पर छोड़ा था लेकिन जब इनके लौट ने की बात आई तो इटली सरकार ने धोखा देते हुए इन्हें भारत को लौटने से इनकार कर दिया। इटली की इस हरकत पर सरकार और सुप्रीम कोर्ट ने आपत्ति जताई और वहां के राजदूत को देश छोड़ने पर रोक लगा दी।
इटली के राजदूत डेनियल मंचिनी का कहना था कि वियना संधि के मुताबिक राजदूत को कहीं भी आने-जाने से नहीं रोका जा सकता। इटली के राजदूत के इस बयान के बाद कोर्ट ने देशभर के हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि वो भारत से भाग ना पाएं।












Click it and Unblock the Notifications