दहेज के आरोपों के चलते उड़ीसा के कानून मंत्री ने दिया इस्तीफा

रघुनाथ मोहंती उड़ीसा के बालासोर जिले के बास्ता से विधायक हैं। उनका कहना है कि मैं चाहता हूं कि कानून अब अपना काम करे, यह मेरी छवि खराब करने की साजिश है बालासोर के लोग यह जानते हैं कि सच क्या है? मोहंती उड़ीसा सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। मोहंती की बहु ने उनकी पत्नी प्रीतिलता और बेटे राजश्री पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने के लिए एफआईआर दर्ज की है।
बहू ने यह भी कहा है कि मोहंती परिवार ने उसके अपहरण और उसे जान से मारने की कोशिश भी की थी। मोहंती परिवार पर धारा 498 (ए), 506, 448 और 34 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications