भारत को चारों तरफ से ठोकर मारा जा रहा है: जेटली

 Arun Jaitley
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पाकिस्‍तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकत दिखाई है। पाकिस्‍तान के संसद में आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी दिये जाने की निंदा की गई है। इतना ही नहीं उसके शव को उसके परिजनों को सौंपे जाने की मांग के प्रस्‍ताव को पारित भी कर दिया है। इस बात को लेकर आज लोकसभा से लेकर राज्‍य सभा तक हंगामा मच गया। शुक्रवार को बीजेपी ने भारतीय संसद में आलोचना की, और कहा भारत को पाकिस्तान के साथ वार्ता बंद कर देनी चाहिए।

राज्‍य सभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने पाकिस्‍तानी संसद में पारित प्रस्‍ताव और इटली द्वारा केरल के मछुआरों की हत्या के आरोपी अपने नौसैनिकों को भारत वापस नहीं भेजने की ओर इशारा करते हुए कहा, "यदि भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह बार-बार ठोकर मारी जा सकती है, तो हमारे अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रबंधन में शर्तिया कुछ बहुत बड़ी गड़बड़ है" ।

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। वहीं बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने भी लोकसभा में पाकिस्तान के इस कदम पर प्रश्नकाल स्थगित कर चर्चा का नोटिस दिया है। सिन्हा का कहना है कि पाकिस्तान ने अफजल गुरु के मामले पर अपनी संसद में जो प्रस्ताव जारी किया है, वह हमें किसी भी सूरत में मंजूर नहीं होगा और इस मामले पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्ताव पास होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+