भोपाल में अवैध इमारतें सरकारी विभागों को किराए पर

जवाब में आगे कहा गया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भू-राजस्व संहिता के तहत कार्यवाही की जा रही है। सिंह ने आरोप लगाया कि सरकारी भूमि पर कई लोगों ने भवन बनाकर सरकारी विभागों को ही किराए पर दे दिया है। सिंह का साथ भाजपा के दूसरे विधायक जीतेंद्र डागा ने भी दिया।
विधानसभाध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी के हस्तक्षेप पर मंत्री मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि विधायकों की शिकायत पर सरकार की ओर से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे जोड़ा कि बैरागढ़ वृत्त में कुछ निर्माण कार्य जिस भूमि पर हुए हैं, वह भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अंतर्गत है।सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने के मुद्दे पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक आरिफ अकील व उपनेता चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने भी अपनी बात रखी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications