अब मर्सडीज की कारें 1 से 10 प्रतिशत तक होंगी महंगी

भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक शानदार लग्‍जरी कारों को पेश करने वाली जर्मनी की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मर्सडीज बेंज के शौकीनों की जेब का वजन बढ़ने वाली है। जी हां, कंपनी ने देश में अपने मॉडलों की कीमत में लगभग 1 से 4 प्रतिशत तक की बढ़ोत्‍तरी करने की घोषणा की है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कंपनी अपने कारों पर यह नई कीमत आगामी 1 अप्रैल से प्रभावी कर देगी।

तो यदि आप भी मर्सडीज बेंज की शानदार कार को खरीदने की योजना बना रहें हैं, तो सचेत हो जाइये। मर्सडीज बेंज अपने संपूर्ण कार रेंज की कीमत में इजाफा करने जा रहा है। कंपनी द्वारा जारी रिपोर्ट अनुसार मर्सडीज बेंज अपने स्‍थानीय उत्‍पादित मॉडलों पर लगभग 1 से 4 प्रतिशत तक और सीबीयू (क्‍मलीटली बिल्‍ट यूनीट) द्वारा तैयार किये गये मॉडलों की कीमत पर 20 प्रतिशत तक बढ़ोत्‍तरी करने की सोच रहा है।


मर्सडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ इबरहार्ड कर्न ने इस बारें में बताया कि, वर्तमान में बाजार की स्थिती को ध्‍यान में रखकर माडलों की कीमत में इजाफा किया जा रहा है। आपको बता दें कि मर्सडीज बेंज की तरफ से इस वर्ष के भीतर यह दूसरी बार कारों की कीमत में इजाफा किया गया है। वर्ष की शुरूआत में जनवरी माह के मध्‍य में कंपनी ने एक बार अपने कारों की कीमत में लगभग 1 से 3 प्रतिशत तक की बढ़ोत्‍तरी की थी।

मसडीज बेंज भारतीय बाजर में अपनी नये माडॅलों के विस्‍तार की योजना पर बल दे रहा है। वहीं उसके निकटतम प्रतिद्वंदी बीएमडब्‍लू और ऑडी भी अपने कार रेंज में लगातार विस्‍तार कर रहें हैं। हाल ही में बीमडब्‍लू ने देश में 3 सीरीज को लॉन्‍च किया था। इसके अलावां बीएमडब्‍लू ने सचिन तेंदुलकर द्वारा अपनी 7 सीरीज सिडान कार का अनावरण भी जोधपूर में कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+