डीएसपी मर्डर: सीबीआई टीम पर हमला, ड्राइवर घायल

dsp kunda
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कुंडा के डीएसपी जियाउल हक सहित तीन लोगों की हत्याओं की जांच कर रही सीबीआई की टीम की गाड़ी पर कल अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। सीबीआई की गाड़ी पर प्रतापगढ़ में देर रात अज्ञात लोगों ने पथराव किया।

इस हमले में सीबीआई टीम का ड्राइवर जख्मी हो गया और गाड़ी के शीशे टूट गए। सीबीआई टीम पर जब पथराव किया गया उस वक्त गाड़ी में ड्राइवर के अलावा सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह सहित तीन अधिकारी सवार थे। वे कुंडा कैंप कार्यालय से ऊंचाहार स्थित गेस्ट हाउस जा रहे थे।

दरअसल कुंडा के शहीद डीएसपी जियाउल हक, वलीपुर गावं के प्रधान नन्हें यादव व उनके भाई रमेश की हत्या मामले की जांच के लिेए सीबीआई टीम पिछले पांच दिन से कुंडा में मौजूद है। डीएसपी की हत्या के मामले में यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व मंत्री राजा भैया के खिलाफ सीबीआई का घेरा तंग होता जा रहा है। तफ्तीश में सीबीआई उनपर धीरे-धीरे शिकंजा कसती जा रही है। कल सीबीआई ने पहली बार बड़े पैमाने पर कार्रवाई की।

राजा भैया के तीन सिपहसालारों को बेंती में छापा मारकर पकड़ा गया। इसमें राजा भैया का बेहद खास नन्हे सिंह भी शामिल है। राजा भैया के खासमखास की गिरफ्तारी के बाद ही सीबीआई टीम पर ये हमला किया गया। जिसमें उनका ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया है। कुंडा और मानिकपुर के बीच में सीबीआई टीम पर हुए इस हमले के बाद मानिकपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 327 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक विक्षिप्त लगता है। उसके घर वालों का कहना है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। पुलिस पकड़े गए शख्स से पूछताछ कर रही है।

वहीं कुंडा के वर्तमान डीएसपी ने इस हमले की जांच के निर्देश दिए हैं। गैरतलब है कि कुंडा डीएसपी हत्या मामले में डीएसपी की पत्नी ने यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया पर अपने पति के हत्या का आरोप लगाया है और इसकी सीबीआई जांच की मांग की थी। अखिलेश सरकार ने उनकी मांग मानते हुए मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद से सीबीआई की एक टीम वहां मामले की पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+