वृंदावन सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 जख्मी

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फौरन इलाज के लिये पास के अस्पताल में भेजते हुए शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस आगरा के जेएलए यूनिवर्सिटी की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही कॉलेज बस ने आगरा-मथुरा मार्ग पर टैंपो को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयंकर थी की टैंपो सड़क किनारे गढ्ढे में जा गिरा और इसमें सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दो लोगों ने अस्पताल में इलात के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंच गए हैं।
पुलिस ने बचाव कार्य शुरु कर दिया और घायलों को आगरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है और उनके परिजनों को घटना के संबंध में सूचना भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications