अफजल के नाम पर J&K विधानसभा में चली कुर्सियां

jammu and kashmir assembly
श्रीनगर। अफजल की मौत के बाद घाटी में फैला जनाक्रोश धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन नेताओं और सांसदों के बीच अफजल की मौत का भूत अभी नहीं उतरा है। जम्मू कश्मीर विधानसभा में आज अफजल गुरु की मौत पर जबर्दस्त हंगामा हुआ।

हंगामा इतना बढ़ा कि बीजेपी और पीडीपी के विधायक आपस में भिड़ गए और हाथापाई करने लगे। संसद हमले के मुख्य आरोपी अफजल गुरु के मौत के बाद उस के शव को लेकर दोनों के बीच मामला इतना गरमा गया कि दोनों पार्टियों के विधायकों ने सदन में माइक और कुर्सियां भी फेंकनी शुरु कर दी।

दरअसल इससे पहले सरकार ने संसद भवन पर हमले के दोषी अफजल गुरू का शव उसके परिजनों को सौंपने से साफ इंकार किया था। भारत सरकार के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दलील देते हुए कहा था कि अफजल के शव को जेल मैनुएल के आधार पर तिहाड़ जेल में दफनाया गया है। इसलिए ऐेसे में अफजल के शव को उसके परिजनों को सौंपने का सवाल ही नहीं उठता। गृह मंत्रायल के इस जबाव के बाद जम्मू कश्मीर सांसदों में गुस्सा था।

आज जब विधानसभा शुरु हुई तो इस मुद्दे पर बीजेपी और पीडीपी सांसद आपस में भिड़ गए। सांसद एक दूसरे पर विधानसभा में रखी कुर्सियां और माइक फेंकने लगे। जब विवाद ज्यादा बढ़ता नजर आया तो सभापति ने विधानसभा को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले सूबे के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, अफजल गुरू के परिजनों और अन्य प्रमुख राजनीतिक समूहों ने गृह मंत्रालय से गुरू का शव सौंपे जाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने तो पीएम से पत्र लिखकर इसबात की मांग की थी कि अफजल और मकबूल भट के शव उनके परिजनों को सौंपे जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+