पोस्टमार्टम से खुलासा, राम सिंह ने की थी खुदकुशी

ram singh
नयी दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह की कल तिहाड़ जेल में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। राम सिंह ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या की थी, लेकिन तिहाड़ जेल के अंदर हुई इस कांड के बाद चारों को चर्चाएं शुरु हो गई। आज राम सिंह की बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया। सुबह उसके म़त शरीर को एम्स जाया गया जहां डॉक्टरों ने साफ किया कि राम सिंह की मौत पंदे से लटकने की वजह से हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ये बात साबित हो गई कि राम सिंह ने आत्महत्या की है। रिपोर्ट के मुताबिक राम सिंह की मौत सुबह के 4:30 से 4:45 के बीच हुई थी, लेकिन राम सिंह के परिवार वाले इस मामने को तैयार नहीं है कि उनका बेटा खुदकुशी कर सकता है। राम सिंह के परिवार वालों का आरोप है कि राम उस की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटकाया गया था। परिवार वालों और वकील ने राम सिंह की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

एम्‍स में राम सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद उसकी लाश परिवार वालों को सौंप दी गई। पोस्टमार्डम की विस्तृत रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जब राम सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया तब उसके परिवार वाले भी वहां पर मौजूद थे। करीब दो घंटों तक पोस्टमॉर्टम चला। पोस्टमॉर्ट करने वालों में एम्स के तीन डॉक्टरों की टीम में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख भी थे। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट इस मामले की जांच कर रहे मैजिस्ट्रेट को भी सौंपी जाएगी।

राम सिंह के पिता मांगेलाल और उसके वकील ने आरोप लगा रहे हैं कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। उसके वकील ने कहा, राम सिंह के शरीर पर काफी चोट के निशान हैं। दाएं हाथ की कॉलरबोन भी टूटी हुई थी। ऐसे में उन्हें किसी बड़ी साजिश की आशंका लग रही है। वकील ने बताया कि हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद हम अपना अगला कदम उठाएंगे।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+