सपा सांसद ने राजा भैया के दी क्लीन चिट

zia ul haque
लखनऊ। कुंडा के डीएसपी जियाउल हक मर्डर केस रोज नया मोड़ आ रहा है। सबूतों के अभाव में मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने गांव के लोगों से मदद मांगी है लेकिन इस मामले से बाहुबली नेता राजा भैया का नाम जुड़ने के बाद कोई भी शख्स इस मामले में कुच भी बोलने को तैयार नहीं है। एकबार फिर से इस मर्डर मिस्ट्री में नया मोड़ आ गाया है। डीएसपी जियाउल हक के सरकारी आवास पर रहने वाले उनके फॉलोअर ने खुलासा किया है कि वो पिछले कुछ महीनों से डीएसपी काफी डरे हुए थे। वो अपने आपको घर के अंदर ही बंद रखते थे और किसी से मिलते तक नहीं थे। फॉलोअर की इस जानकारी के बाद सीबीआई की टीम ने इस दिशा में काम करना शुरु कर दिया है।

सीबीआई की टीम सपा सरकार के बाहुबली नेता राजा भैया के खिलाफ भी जानकारियां इक्ठा कर रही है और माना जा रहा है कि जल्द ही उनसे इस मामले में पूछताछ की जा सकती है। इस सब कोतुहल के बीच समाजवादी पार्टी के सांसद शैलेंद्र कुमार राजा भैया के पक्ष में खुलकर सामने आए है। शैलेन्द्र कुमार ने राजा भैया को बेकसूर हैं बताते हुए कहा है कि घटना के वक्त राजा भैया लखनऊ में थे ऐसे में कोई कैसे देख सकता की घटना कहां हुई और कौन कौन वहां उस वक्त मौजूद था?

राजा भैया का गुणगान करते हुए शैलेन्द्र कुमार ने सीबीआई जांच से पहले ही राजा भैया को क्लीन चिट दे दी और कहा कि डीएसपी की पत्नी परवीन आजाद दूसरे लोगों की सिखाई बातें बोल रही हैं। उनकी बातों के पीछे कोई राजा भैया को फंसाने की साजिश कर रहा है। सपा सांसद ने सीबीआई ने डीएसपी की पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर राजा भैया इस मामले के दोषी होते तो वो कभी भी सीबीआई जांच की मांग नहीं करते।

उन्होंने साफ किया कि राजा भैया ने खुद सबके सामने आकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। परवीन आजाद पर बयान बदलने का आरोप लगाते हुए सपा सांसद ने कहा कि वो कई बार अपना बयान बदल चुकी है। उनके वर्जन कई बार बदले है। उन्होंने आशंका जताई कि उन्हें कोई फीडबैक लेकर उसने इस मामले में अपनी बात बुलवा रहा है।

इस सब बातों से एक बात को साफ है कि सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भले ही लोगों के आक्रोश को देखते हुए इस मामले की जांच सीबीआई के हाथों में सौपने की वकालत की हो लेकिन उनकी सरकार में राजा भैया की छाप कितनी गहरी है कि अब तक इतना कुछ हो जाने के बाद भी राजा भैया से कोई पूछताछ नहीं की गई और अब तो सपा सांसद भी उनकी जयजयकार में जुट गए है। सपा सांसद जांच रिपोर्ट आने से पहले ही उन्हें क्लीन चिट दे रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+