अजमेर दीवान को मिले भारत रत्न: शिवसेना

uddav thackery
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अजमेर दरगाह के दीवान जैनुल अबेदीन अली खान की तारिफ करते हुए उन्हें भारत रत्न दिए जाने की अपील की है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह के दीवान जैनुल अबेदीन अली खान द्वारा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री परवेज अशरफ के दरगाह दौरे का विरोध करने पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उनकी तारीफ की है। अपने मुख पत्र, सामना में उद्धव ने लिखा है कि देशभक्ति की भावना और देश प्रेम से उन्होंने यह दिखा दिया है कि वह देश के सच्चे रत्न हैं, और उन्हें भारत का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

दीवान की तारिफ करते हुए उन्होंने लिखा है पाकिस्तान के द्वारा भारतीय सैनिकों के साथ किए गए बदसलुकी के लोगों की भावना का सम्मना कर ते हुए उन्होंने पाक पीएम का विरोध किया। ऐसा करना कोई आसान काम नहीं है। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि दीवान के साहस और जन भावना की इज्जत को देखते हुए सरकरा को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए। उद्धव ठाकरे ने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के विदेश मंत्री ने पाक पीएम अशरफ के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और उनके लिए शाही भोज का आयोजन तक कर डाला।

सरकार को नसीहत देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि अजमेर के दीवान ने जो कुछ भी किया वो ना केवल कट्टर मुसलमानों के लिए बल्कि सरकार का आंख खोलने वाला कदम था। दीवान का ये कदम देश के आम मुसलमानों के लिए प्रेरणा और उनमें साहस भरने का काम कर सकता है। गौरतलब है कि अजमेर दरगाह के दीवान जैनुल अबेदीन अली खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ के निजी दौरे का बहिष्कार करते हुए दरगाह के मौलवियों ने उनका दान स्वीकार ने से मना किया था।

शिवसेना पहले से ही पाक पीएम के दौरे का विरोध कर रही थी, लेकिन जब दरगाह के दीवान ने अपना विरोध दिखाया तो शिवसेना के विरोध को और बल मिला। शिवसेना और दीवान के विरोद के बावजूद पाक पीएम ने अपनी बीबी और 20 साथियों के साथ दरगाह में चादर चढ़ाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+