विवादों के बीच खुर्शीद ने पाक पीएम के लंच पर बुलाया

गौरतलब है कि अभी कुछ समय पहले ही भारत पाक सीमा पर पाकिस्तान ने कायरता पूर्ण कार्यवाही करते हुए दो भारतीय जवानों को मार दिया था और उनमें से एक का सिर भी काट लिया था। इस घटना के कारण लोगों में रोष है और अत: दरगाह के दीवान ने भी उनका स्वागत करने से मना कर दिया है।
पाक पीएम की भारत यात्रा पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कहना है कि हम उनकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करेंगे लेकिन उनसे आतंक को लगाम लगाने के बारे में कोई बातचीत नहीं की जायेगी। जयपुर में पाक पीएम का स्वागत भारत के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद करेंगे। पाक पीएम की यह यात्रा पहले से ही विवादित रही है। भारत के लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं। इन सबके बीच सलमान खुर्शीद ने पाक पीएम को लंच के लिए भी आमंत्रित किया है। जिसका विरोध किया जा रहा है।
पाक प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा से पहले वहां के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी भी दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications