9/11 हमले के बाद अमेरिका को चेतावनी भी दी थी लादेन के दामाद ने
सुलेमान गैथ को मैनहटन की अमेरिकी जिला अदालत में पेश किया गया। जहां उसने खुद को निर्दोष बताया। उसने पूरी कार्यवाही में पूछे गये सवालों का जवाब मात्र एक या दो शब्दों में ही दिया। न्यायाधीश लेविस ए. कपलान ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 8 अप्रैल तय की है, जिसके बारे में अभियोजकों का कहना है कि यह सुनवाई तीन सप्ताह तक चलेगी। न्यूयॉर्क की अदालत के अभियोग के कागजात के अनुसार गैथ ने मई 2001 से 2002 तक लादेन की मदद की थी। उसने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर किये गये हमले के बाद भी लगातार ओसामा की मदद की। उसने आगे भी हमले जारी रखने की बात की थी।
सुलेमान अबू गैथ की गिरफ्तारी के बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि वह पिछले दस सालों से ईरान में रह रहा था, जो कि अवैध ढंग से सीमा पार कर ईरान आया था। उसे तुर्की की राजधानी अंकारा से गिरफ्तार किया गया था।
सुलेमान गैथ की गिरफ्तारी के सम्बंध में अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर ने कहा है कि 'समय और दूरी अमेरिका के दुश्मनों को न्याय के कठघरे में लाने के हमारे इरादे कमजोर नहीं होने देगी। इस गिरफ्तारी से हम दुनिया को यह संदेश देना चाहते है कि दुनिया का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां अमेरिका को डराने वाले दुश्मन बच सके। हम हर संभव प्रयास करेंगे कि तुम्हें कानून के तहत जिम्मेदार ठहराये।













Click it and Unblock the Notifications