ममता ने पूछा कि ट्रेनों के तिलचट्टे अब क्या यूएस चले गये हैं?
नई दिल्ली। एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने अपने तल्ख तेवरों से राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत दिेये हैं। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता बैनर्जी ने ऐलान किया कि आने वाले दो-तीन महीने में ही लोकसभा चुनाव होंगे और एक बार फिर से रेल मंत्रालय तृणमूल के पास होगा।
ममता बैनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के साथ दोहरा बर्ताव किया गया है।जब मैं रेल मंत्री थी उस वक्त मैंने पश्चिम बंगाल में 16 फैक्टरियां लगाई।
ममता ने मीडिया को भी नही बक्शा। उन्होंने कहा कि जब मैं रेल मंत्री थी उस वक्त प्रत्येक दिन कुछ टीवी चैनल ट्रेनों में तिलचट्टों और चूहों के घूमने की खबरें प्रसारित किया करते थे. क्या अब ये अमेरिका चले गए हैं?'

मालूम हो कि बढ़े हुए डीजल और पैट्रोल के दामों और खुदरा व्यपार में निवेश के मामले में ही ममता ने विरोध जताया था और जब यूपीए ने उनकी एक नहीं सुनी तो उन्होंने समर्थन वापस ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications