शशि थरुर पर किया बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने अटैक

हंगामा कर रही महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत करने आए शशि थरूर को तो स्टेडियम में भी नहीं जाने दिया और उनकी गाड़ी की लालबत्ती तोड़ दी। महिलाओं के विरोध को देखते हुए शशि थरुर को बिना कार्यक्रम में हिस्सा लिए ही स्टेडियम के बाहर से ही लौटना पड़ा।
बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने घंटों तक शशि थरुर की गाड़ी को घेरे रखा। बाद में मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शशि थरुर को बीजेपी महिला कार्यकर्ताओ के चंगुल छुड़ाया। प्रदर्शनकारी बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना था कि दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। रोज रेप व छेड़छाड़ की वारदात हो रही हैं। कानून व्यवस्था सुधारने की बजाय शीला दीक्षित महिलाओं के सम्मान का दिखावा कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications