डीएसपी हत्या मामले में दर्ज होगी 4 एफआईआर: CBI

इस जांच के दौरान सीबीआई 4 अलग अलग एफआईआर दर्ज कर सकती है। जिसमें से पहली एफआईआर डीएसपी जिया उल हक की हत्या के मामले में होगी। जो डीएसपी की पत्नी की शिकायत के आधार पर दर्ज की जाएगी। वहीं दूसरी एफआईआर ग्राम प्रधान की हत्या मामले में हो सकती हौ जबकि तीसरी एफआईआर ग्राम प्रधान नन्हे यादव के छोटे भाई सुरेश यादव की हत्या से जुड़ी होगी। सीबीआई इस मामले में चौथी एफआईआर कुंडा में हुए इस बवाल के उपर होगी जिसमें इन तीनों लोगों की मौत हो गई थी।
डीएसपी हत्याकांड की सीबीआई जांच शुरु होते ही डांच ऐजेंसी ने दुबारा से एफाईआई रजिस्टर किया है और मामले में यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम लखनऊ रेंज के डीआईजी अनुराग शर्मा के नेतृत्व में अपना काम करेंगी।
गौरतलब है कि शहीद डीएसपी जियाउल हक की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर हत्या के मुख्य आरोपी राजा भैया अब तक गिरफ्तार नहीं किए गए है और ना ही पुलिस ने उनसे किसी भी तरह की पूछताछ की है। लेकिन अब सीबीआई के हाथ में केस आने के बाद अंदेशा लगाया जा रहा है कि जल्द ही सीबीआई की टीम राजा भैया से पूछताछ कर सकती है। जियाउल हक की हत्या से राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय में जबर्दस्त गुस्सा है।
कल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यूपी की सपा सरकार राज्य के मुसलमानों को निसाना बना रही है। इस बात से गुस्साए मुस्लिम छात्रों का एक जत्था आज शहीद डीएसपी जियाउल हक के परिवार से मुलाकात करेगा।












Click it and Unblock the Notifications