आरूषि हत्‍याकांड में खुलासा: काफी नीचे था आरूषि का लोअर और खुले थे नाड़े

गाजियाबाद। देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्‍ट्री आरुषि हत्‍याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। इस खुलासे ने अब इस मामले को नयी दिशा दे दी है जिसकी आशंका पहले से ही जताई जा रही थी। बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत में नोएडा सेक्‍टर 20 के तत्‍कालीन थानेदार दाताराम ननौरिया का बयान दर्ज किया गया। दाताराम ने अदालत को बताया कि सूचना पाते ही वो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गये थे और उनहोंने पूरे कमरे और घर को सील कर दिया था। उन्‍होंने बताया कि कमरे में बेड़ पर आरूषि का शव पड़ा था और तकिया, बेडशीट व दीवार पर खून लगा था। आरूषि का लोवर कुछ नीचे था और उसका नाड़ा खुला हुआ था।

इसके अलावा उसके उपरी कपड़े काफी ऊपर की ओर थे। इस बयान के बाद अदालत ने इन मुद्दों पर बहस करने के लिये गुरुवार की तारीख तय की है। सीबीआई की ओर से अदालत में बतौर गवाह बयान देने आये दाताराम ननौरिया ने बताया कि वे राजेश तलवार की ओर से थाने पर सूचना दिए जाने के बाद मौके पर गए थे। जब वे कमरे में पहुंचे तो आरूषि का शव बेड पर पड़ा था। उसका गला कटा था और तकिये व बेडशीट पर खून था।

सिरहाने के पीछे की ओर दीवार पर खून के छींटे थे। आरूषि का लोअर कुछ नीचे की ओर था और उसका नाड़ा खुला हुआ था जबकि ऊपरी कपड़े भी कुछ ऊपर की ओर थे। कमरे का सामान पूरी तरह से व्यवस्थित था। उन्‍होंने बताया कि जब वो छत की ओर गये तो उन्‍होंने देखा कि छत के दरवाजे पर ताला लगा है और उसपर भी खून के दाग हैं। दाताराम ने अदालत को बताया कि जब उन्होंने ताले की चाबी मांगी तो राजेश तलवार ने चाबी नहीं होने की बात कहते हुए हेमराज के फरार हो जाने की बात कही थी। जिसके बाद वे वहां से लौट आए थे। बयान पूरी होने के बाद अदालत ने गवाह से जिरह करने के लिए गुरुवार की तारीख तय की है। बुधवार को तलवार दंपति अदालत में पेश हुये। इस दौरान सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक आरके सैनी, बीके सिंह और बचाव पक्ष के अधिवक्ता मनोज सिसोदिया भी अदालत में मौजूद थे। पढ़ें: गलती तो मां-बाप की थी फिर हत्‍या आरुषि की क्‍यों?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+