पंजाब: किसान नेताओं को गिरफ्तार करने गये ASI की मौत, बनाया था बंधक

आज सुबह गांव के बाहर नहर किनारे से एएसआई की लाश बरामद की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की तस्वीर साफ हो सकेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना पंजाब प्रांत के तरनतारन जिले के जाबोला गांव की है।
पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि तेल की कीमतों में हुए बढ़ोत्तरी को लेकर किसान प्रर्दशन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान वो ट्रेन रोकने जा रहे थे कि संबंधित थाने के एएसआई ने उग्र नेताओं को रोकने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की। इसपर गांव वालों ने एएसआई को बंधक बना लिया और आज सुबह नहर के किनारे उनका शव मिला। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि एएसआई की मौत किन वजहों से हुई है।
एएसआई की मौत का मामला पंजाब में तूल पकड़ सकता है। मालूम हो कि अभी तीन दिन पहले यूपी के प्रतापगढ़ में डीएसपी जिया उल हक की हत्या कर दी गई थी। ये मामला अभी तक नहीं सुलझ पाया है और इसे लेकर राज्य में सियासत उबाल पर है। अब इसी तरह के एक और मामले ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications