मेरे इस्तीफे से मरा हुआ जिंदा तो नहीं होगा: उमर अब्दुल्ला

वो इस बात को लेकर विधानसभा में भावुक भी हुए थे। जिस पर मु्ख्यमंत्री ने ट्विट किया है कि ध्यान दें, अन्य लोग मेरे इस्तीफे की अफवाह फैला रहे हैं, मैंने इस्तीफा नहीं दिया है,यदि मेरा इस्तीफा किसी मरे व्यक्ति को जिंदा कर देता तो मैं पलक झपकते ही इस्तीफा दे देता।
मालूम हो कि सोमवार को विपक्ष ने विधानसभा में मुख्यमंत्री पर अफजल गुरु की जान न बचाने का आरोप लगाया था। जिस पर उमर ने कहा कि आप लोग तो ऐसे ही कह रहे हैं जैसे मैं अफजल साहिब की मौत का जिम्मेदार हूं। आप लोगों की तरह मैं भी यही चाहता हूं कि सरकार साफ करे कि अफजल की मौत के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं थी।
उमर ने कहा था कि यह बात कहने के पीछे मेरा मकसद सिर्फ इतना ही है कि कश्मीर के एक खास वर्ग को इस बात पर यकीन करना बहुत जरुरी है क्योंकि एक खास वर्ग अपने को अफजल गुरू से जोड़कर देखता है। उमर ने इस बात पर अफसोस जताया कि फांसी से पहले अफजल गुरु को उसके परिवार से मिलने का अवसर तक नहीं दिया गया। मैं मानता हूं कि हम लोगों को उसके परिवार को सूचित करने के लिए अधिकृत किया जाना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications