महिलाओं के लिये दिल्‍ली सबसे अनसेफ, गुजरात सबसे सेफ

Gujarat most secure State for women
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। अबतक यह बातें सिर्फ कहने और सुनने में आती थी कि दिल्‍ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं मगर एक अध्‍ययन के सामने आने पर इस बात पर मुहर भी लग गई है। देश की प्रमुख प्रबंधन सलाहकार फर्म टाटा स्ट्रेटजिक मैनेजमेट ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कराए गए अध्ययन के बाद 2013 की महिला सुरक्षा सूची और बेहतर जीवन सूची जारी की है। इस सूची के हिसाब से देश में चेन्नई और बैंगलोर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर हैं जबकि राजधानी दिल्ली और हैदराबाद सबसे निचले पायदान पर हैं। चौंकाने और सोचने वाली बात यह है कि दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री खुद की महिला हैं।

महिला सुरक्षा सूची में गुजरात और अधिकतर पूर्वोत्‍तर राज्‍य महिलाओं के लिये सुरक्षा के मद्देनजर सबसे अच्‍छे हैं। वहीं महिलार सुरक्षा सूची में हरियाणा, मध्‍य प्रदेश, पंजाब, दिल्‍ली और राजस्‍थान सूची में सबसे निचले स्‍थान पर है। हालांकि बेहतर जीवन सूची में देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के साथ सबसे आगे है जबकि छत्तीसगढ़, असम, झारखंड और बिहार सबसे नीचे है। इस अध्‍ययन के अनुसार तमिलनाडु ही देश का एक मात्र ऐसा राज्‍य है जो महिलाओं की सुरक्षा और बेहतर जीवन दोनों सूचियों में टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि महिला सुरक्षा सूची तैयार करने के मानक सामाजिक थे जिनमे छह साल के उम्र तक के बच्चों के लिंग अनुपात, दहेज के कारण हुई हत्या और बलात्कार को आधार बनाया गया था। यह देश के सभी जिलों में किए गए अध्ययन के बाद तैयार की गई सूची है। बेहतर जीवन सूची तैयार करने का आधार घर, रसोईघर, सफाई, मनोरंजन, संचार, परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य की देखभाल थी। मालूम हो कि बीते साल 16 दिसंबर को दिल्‍ली में चलती बस में हुए सामूहिक बलात्‍कार बलात्‍कार की घटना के बाद पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान उठने लगे थे। बात अगर सिर्फ दिल्‍ली की करें तो देश के हर राज्‍य में महिलाओं ने यह सोचना शुरु कर दिया था कि दिल्‍ली उनके लिये पूरे देश में सबसे अनसेफ जगह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+