टांडा में नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा, लगा कर्फ्यू
लखनऊ। एक ओर प्रतापगढ़ के बलीपुर गांव में हुई डीएसपी की हत्या से पूरे देश में आग लगी हुई हैं वहीं दूसरी ओर अंबेडकर नगर के टांडा इलाके की हालत भी बद से बदतर हो गयी है। हालात पर काबू रखने के लिए पुलिस को कर्फ्यू लगाना पड़ा है।
टांडा इलाके का माहौल रविवार रात को एक शख्स की नृशंस हत्या के बाद बिगड़ा हुआ है। जिस व्यक्ति की हत्या की गयी है वह हिंदू जागरण मंच के नेता बाबूराम गुप्ता थे। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जैसे ही ले जाया जा रहा था अचानक से दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और हिंसा भड़क गयी है।
जिस पर काबू करने के लिए पुलिस ने कस्बे के दोनो थाना क्षेत्रो कोतवाली टांडा और अलीगंज में कर्फ्यू लगा दिया है। इस बात की जानकारी अंबेडकरनगर जिले के पुलिस अधीक्षक डी पी श्रीवास्तव ने मीडिया को दी है।प्रतापगढ़ और अंबेडकरनगर दोनों जगह भड़की हिंसा ने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। लचर पुलिस कर्मियों के आगे उग्र भीड़ का हिसात्मक रवैया साबित करता है कि लोगों को ना तो कानून का और ना ही पुलिस का कोई डर रह गया है। वो खुले आम मरने-मारने पर उतर आये हैं। जिसके जिम्मेदार प्रदेश की कमजोर कानून व्यवस्था है।













Click it and Unblock the Notifications