प्रियंका गांधी का हुआ ऑपरेशन, अस्पताल पहुंचे सोनिया-राहुल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के पित्ताशय में पथरी का ऑपरेशन दिल्ली के एक अस्पताल में सोमवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में प्रियंका का ऑपरेशन हुआ। सूत्रों के अनुसार अस्पताल के मिनिमल एक्सेस सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की एक टीम ने डॉक्टर प्रवीण भाटिया के नेतृत्व में प्रियंका का ऑपरेशन किया।
सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में प्रियंका से मिलने वालों में उनकी मां सोनिया गांधी, उनके भाई तथा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनके पति रॉबर्ट वाड्रा शामिल थे।

सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष डीएस राणा ने कहा, रूटीन परीक्षण के दौरान प्रियंका गांधी के पित्ताशय में पथरी पाई गई थी जिसे आज सुबह एक ऑपरेशन के जरिए सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। सोमवार सुबह दूरबीन के जरिए एमआइएस (मिनिमली इनवेसिव सर्जरी) की गई। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी रविवार को ही अस्पताल में भर्ती हुई थीं तथा अब उनकी हालत स्थिर है। मंगलवार यानी कि आज डॉक्टरों की टीम उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने पर विचार करेगी।












Click it and Unblock the Notifications