डिप्टी एसपी मर्डर केस में फंसे बाहुबली राजा भैया ने दिया इस्तीफा

वहीं इस पूरे मामले में ताजा अपडेट यह है कि डीएसपी के परिजन गुस्से में हैं। डीएसपी की पत्नी ने सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही राजा भइया की गिरफ्तारी की मांग की है। शव को लेकर धरने पर बैठे परिजनों ने कहा है कि सीबीआई जांच की घोषणा सीएम उनके घर आकर करें। जब तक राजा भइया की गिरफ्तारी नहीं होगी शव नहीं दफनाया जाएगा।
मालूम हो कि मालूम हो कि बीते शनिवार को जिले के हथिगवां क्षेत्र के बलीपुर गांव में कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान और उनके भाई की हत्या कर दी थी, जिससे वहां के लोग बुरी तरह से गुस्सा गये और गुस्सायी भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया था। हालत बेकाबू होता देख सीओ जियाउल हक मौके पर पहुंच गये। उसी बीच राजा भैया भी मौके पर पहुंच गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुस्साई भीड़ ने राजा भैया के गनर की बंदूक छीन ली और डीएसपी को गोलियों से भून दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में आठ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications