पाकिस्‍तान: कराची में सिलसिलेवार धमाके में 48 लोगों की मौत

Pakistan
कराची। पाकिस्‍तान के अल्‍पसंख्‍यक शिया मुसलमानों विरोधी हमलों की ताजा वारदात में कराची के शिया बाहुल्‍य क्षेत्र में सिलसिलेवार बम धमाकों में 48 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्‍यादातर बच्‍चे और महिलाएं शामिल हैं। इस विस्‍फोट में 150 लोगों के घायल होने की खबर हैू। मालूम हो कि पाकिस्तान में बीते दो महीनों में शिया समुदाय पर ये तीसरा बड़ा आतंकी हमला है। पहले दो हादसों में भी करीब 200 लोग जान गंवा चुके हैं।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पहला विस्फोट अब्बास टाउन के इमामबारगाह के बाहर करीब शाम सात बजे हुआ जब सभी लोग नमाज के बाद वापस लौट रहे थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि दूसरा विस्फोट महज 10 मिनट के अंतर पर उसी इलाके में हुआ। बचाव विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में 48 लोग मारे गए। विस्फोट से रिहायशी इमारतों को व्यापक नुकसान पहुंचा और अनेक दुकानें तबाह हो गईं।

सिंध प्रांत के स्वास्थ्य सचिव सुरेश कुमार ने मृतक संख्या 45 बताई। अभी तक किसी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी कबूल नहीं की है। उधर निकट के तीन अस्पतालों के अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों समेत 37 लोग इन हमलों में मारे गए। अकेले जिन्ना अस्पताल में 20 शव ले जाए गए। वहां गंभीर रूप से घायल अनेक लोग भर्ती कराए गए। निकटवर्ती पटेल अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनके यहां आठ शव लाए गए। चार लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+