कश्मीरी छात्र की हैदराबाद में मौत, घाटी में तनाव

श्रीनगर। एक कश्मीरी छात्र की आंध्र प्रदेश् के हैदराबाद में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत को लेकर रविवार को कश्मीर के पुलवामा जिले में तनाव व्याप्त हो गया।

छात्र पुलवामा जिले के पारीगाम गांव का रहने वाला मुदासिर नामक छात्र हैदराबाद के एक संस्थान में पढ़ाई कर रहा था। बताया जाता है कि उसका शव रविवार सुबह उसके कमरे में रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद किया गया। यह खबर मिलते ही यहां तनाव की स्थिति व्याप्त हो गई। सड़कों से वाहन नदारद रहे। जिले में कुछ स्थानों पर नाराज युवकों ने पथराव भी किया।

Violence

स्थानीय पुलिस का कहना है कि वे मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए हैदराबाद के अधिकारियों के संपर्क में हैं। जिले में कानून व व्यवस्था को बहाल रखने के लिए पुलवामा और जिले के अन्य हिस्सों में पुलिस तथा केंद्रीय आरक्षी बल (सीआरपीएफ) के जवानों को भेजा गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले माह अफजल गुरु को फांसी दिये जाने के बाद कश्‍मीर में ऐसे ही तनाव व्‍याप्‍त हो गया था। देखा जाये तो कश्‍मीर में पिछले तीन महीने से रह-रह कर तनाव व्‍याप्‍त हो रहा है, जो कि अच्‍छे संकेत नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+