भाजपा मिशन, तो कांग्रेस कमीशन पर चलती है: मोदी

नई दिल्‍ली। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश की जनता का रुख मोड़ दिया। उन्‍होंने कहा कि देश को नये विकल्‍प की तैयारी कर रही भाजपा मिशन पर चल रही है, जबकि कांग्रेस कमीशन पर। राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस पर कटाक्ष भरते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह कमीशन पर दौड़ रही है। कोई भी काम होता है, तो चाचा का, मामा का, भाई का, दोस्‍त का सभी का कमीशान बंध जाता है। तभी कार्यकर्ता चुटकी लेते हुए और दामाद का भी तो कमीशन बंधता है। मोदी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं।

मोदी ने कहा, "क्रिकेट की कॉमेंट्री की तरह हर पल यहां की खबरें दुनिया में पहुंचायी जा रही हैं। इसका मतलब यह हुआ कि इसका कितना बड़ा महत्‍व है। दिल्‍ली में जो सरकार बैठी है इस सरकार का होना हम कार्यकर्ताओं के लिये बहुत बड़ी चुनौती है। हमारे रहते हुए ऐसी सरकार हो, यह हमें कभी मंजूर नहीं है। देश को डुबो दिया। गरीब के घरों में चूल्‍हा नहीं जलता, महंगाई मार रही है। दिल्‍ली में बैठी सरकार, सरकार है भी या नहीं, इसकी अनुभूति भी नहीं हो रही। देश को महसूस नहीं हो रहा है।"

मोदी ने आगे कहा, "इसलीये हमें सारे घटनाक्रमों की ओर बड़े गौर से देखने की आवश्‍यकता है। कांग्रेस पार्टी में देश के लिये कुछ करना, देश को कहीं ले जाना यह जज्‍बा ही नहीं, चरित्र में नहीं बल्कि ब्‍लड में नहीं है। तीन दशक तक पंचायत से संसद तक सिर्फ कांग्रेस का झंडा ही फहरता था। मीडिया की घेराबंदी नहीं थी, पीआईएल तो लोग जानते तक नहीं थे। हर प्रकार की सुविधाएं तीन दशक तक उनके पास रहीं।"

इससे पहले मोदी ने कहा, "मेरे पास शब्‍द नहीं हैं पार्टी नेताओं का धन्‍यवाद देने के लिये। मित्रों गुजरात की विजय किसी व्‍यक्ति की विजय नहीं है। यह जीत भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के एकनिष्‍ठ पुरुषार्थ का परिणाम है। गुजरात की विजय समय पर खरी उतरी, भाजपा की विचारधारा की विजय है। गुजरात की जीत भाजपा की राजनीतिक संस्‍कृति के प्रति जनता के विश्‍वास का परिणाम है। गुजरात की जीत पार्टी के सभी आदरणीय राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व के मार्गदर्शन की विजय है। यह विजय गुजरात की जनता की विजय है।"

मोदी ने कहा, "कल जो मेरा सम्‍मान दिया, स्‍वागत हुआ आप लोगों ने जिस प्रकार मुझे प्रेम दिया, उन सबके अधिकारी देश के लाखों कार्यकर्ता हैं। गुजरात की जनता है, हमारा राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व है। मैं सारा सम्‍मान इन्‍हीं के चरणों में समर्पित करता हूं। देश में सभी कार्यकर्ता इस अधिवेशन की तरफ बहुत बारीक नजर से देख रहे हैं और शायद कई वर्षों के बाद भाजपा की राष्‍ट्रीय परिषद ऐसी है, जिस पर न सिर्फ हिन्‍दुस्‍तान का बल्कि पूरे विश्‍व का ध्‍यान है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+