बजट के दूसरे दिन पैट्रोल का दाम बढ़े, भड़की भाजपा

नई दिल्ली। गुरूवार को वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने आम बजट पेश करके महिलाओं औऱ युवाओं को अपनी ओर करने की कोशिश की लेकिन अगले ही दिन सरकार ने पैट्रोल के दाम बढ़ा दिये। पैट्रोल के दाम 1.40 रुपए प्रति लीटर बढ़ गये हैं जो कि शुक्रवार रात 12 बजे से लागू भी हो गये हैं। अभी हाल ही में पैट्रोल के दाम बढ़े थे जिसके कारण फिर से तेल का दाम बढ़ना लोगों को काफी अखर रहा है।

यही नहीं इस बात को विपक्ष ने भी मुद्दा बना लिया है। भाजपा ने कहा कि सरकार मनमानी कर रही है औऱ तेल के दामों को इंटरनेशनल मार्केट का हवाला देकर भारतीय जनता को लूटने में लगी हुई है। उसने तत्काल प्रभाव से बढ़े दामों को वापस लेने की बात कही है।

पेट्रोल के दाम में की गई 1.40 रुपये लीटर की यह बढ़ोतरी बिना वैट के है। वैट शामिल किए जाने के बाद अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी अलग-अलग है।

Petrol
यही नहीं टीवी चैनलों पर आ रही खबरों के मुताबिक पैट्रोल के बाद अब डीजल और रसोई गैस के दाम भी बढ़ सकते हैं जिनका ऐलान कभी भी हो सकता है। पैट्रोल के बढ़े हुए दामों को लेकर आम जनता त्राही-त्राही कर रही है।

आम जनता ने कहा कि सरकार सरकारी और प्राईवेट कर्मचारियों में भेदभाव कर रही है। सरकारी मुलाजिम की तो सैलरी भी बढ़ती है जिसके कारण उसे महंगाई का दंश नहीं झेलना पड़ता है।

जबकि प्राईवेट सेक्टर में तो ऐसा नहीं होता है। सरकार क्यों हमारे बारे में नहीं सोचती है? हमारी तो सैलरी नही बढ़ती है जबकि वो एक ही महीने में आसानी से दो बार पैट्रोल के दाम बढ़ा देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+