रॉल्स-रॉयस को देश में 150 कारों की बिक्री की उम्मीद
हैदराबाद । ब्रिटेन की महंगी श्रेणी की कार निर्माता कम्पनी रॉल्स-रॉयस को देश में हर साल 130 से 150 कारों की बिक्री की उम्मीद है। यह बात कम्पनी के एक प्रवक्ता ने कही।
कम्पनी देश में अपने घोस्ट ऑर फैंटम मॉडलों की छह किस्में बेच रही हैं, जिनकी कीमतें 3.2 करोड़ रुपये से 4.9 करोड़ रुपये के बीच है।

प्रवक्ता के मुताबिक कम्पनी अभी देश में करीब 100 कारें बेच रही हैं, लेकिन 2014 तक हजार में प्रवेश कर जाने की उम्मीद है।
कम्पनी के महाप्रबंधक (उभरते एशियाई बाजार) हरफ्रीड हैसेनोर्ल्ड ने आईएएनएस से कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि इस बाजार में आसानी से 130 से 150 कारें बेची जा सकती हैं, क्योंकि यहां अति धनाढ्य लोगों की संख्या काफी अधिक है। यह संख्या चार अंकों वाली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications