परवेज़ मुशर्रफ ने किया वनवास खत्म करने का ऐलान
दुबई। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ अब अपना वनवास खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी यह इच्छा एक प्रेसवार्ता में आज जताई। जुम्मे के दिन दुबई में उन्होंने ऐलान किया कि अब वो अपने वतन लौट रहे हैं। सबसे पहले हम आपको बता दें कि परवेज मुशर्रफ तमाम आरोप लगने के बाद 24 November 2008 को लंदन में परवेज मुशर्रफ ने खुद का वनवास घोषित कर दिया था। वनवास का ऐलान उन्होंने खुद किया था। तब से वो पाकिस्तान नहीं गये।
अब जब देश के चुनाव आने वाले हैं, तब मुशर्रफ वापस लौट रहे हैं। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में मुशर्रफ ने कहा कि पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हो गये हैं। अब लोग पाकिस्तान में आना नहीं चाहते हैं। यहां विदेशी कंपनियां निवेश नहीं करना चहातीं। डॉलर की कीमत 100 पाकिस्तानी रुपए तक पहुंच गई है। नौकरियां हैं नहीं, भ्रष्टाचार चरम पर है। चुनाव आने वाले हैं और यह समय है पाकिस्तान को इन परिस्थितियों से निकालना है।

इस्लाम पर मुशर्रफ ने क्या कहा
मुशर्रफ ने कहा कि कहा जाता है कि दुनिया में डेढ़ अरब मुसलमान हैं, मैं कहता हूं नहीं ऐसा कतई नहीं है, क्योंकि हम बंटे हुए हैं। पाकिस्तान में तालिबानी शिक्षा जो दी जा रही है, उनमें से सब नहीं, लेकिन कुछ ऐसे हैं, जो गलत रास्ते पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं। खास तौर से वो लोग जो आतंकवाद का रास्ता अख्तियार कर चुके हैं।
पाकिस्तान को अगर ऐसे हालातों से बाहर निकालना है तो निश्चित तौर पर बड़े परिवर्तन की जरूरत है। मुशर्रफ ने इच्छा जताई कि अब वो पाक में परिवर्तन लाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications