MNS स्‍टाइल में प्रदर्शन: कार खरीदो फिर जलाओ

मुंबई। आम तौर पर विरोध प्रदर्शन के बाद जब आगजनी होती है तो पब्लिक प्रॉपर्टी को करोड़ों का नुकसान होता है। अगर इस नुकसान से बचना है तो महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की स्‍टाइल में प्रदर्शन करें। खुद कार खरीदें और फिर प्रदर्शन के दौरान जला दें।

यहां तक पढ़कर आप मुस्‍कुराये जरूर होंगे और सोच रहे होंगे कि आखिर अपने पैर पर कुल्‍हाड़ी मारने वाला यह बंदा कौन है। अरे यह है मुंबई के बिंदास बंदे। हाल ही में मनसे और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसकी वजह से महाराष्‍ट्र के कई शहरों में आगजनी व तोड़फोड़ हुई। इसी दौरान मुंबई के कुरला के एलबीएस मार्ग पर एक मारूति 800 भी फूंक दी गई। यह कार मनसे कार्यकर्ताओं ने फूंकी, जिसे वो खुद 35,000 रुपए में सेकेंड हैंड डील में खरीद कर लाये थे। न्‍यूज चैनलों की रिकॉर्डिंग में साफ दिखाई दे रहा है, जिसमें मनसे कार्यकर्ता उस कार को जला रहे हैं। नंबर भी स्‍क्रीन पर स्‍पष्‍ट नजर आ रहा है।

Protest MNS style: Buy car to set it on fire

कैसे खुली मनसे की पोल

असल में राज ठाकरे और अजीत पवार के बीच हुई बयानबाजी के बाद मुंबई में जब हिंसा भड़की तो कुर्ला में मनसे की मारूति कार फूंक दी गई। मनसे कार्यकर्ताओं ने एनसीपी कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी, ताकि पुलिस एनसीपी कार्यकर्ताओं को धर दबोचे और साथ में जो पब्लिक प्रॉपर्टी फूंकी गई है, उसका भी चार्ज उन्‍हीं पर लगे।

लेकिन पुलिस के हाथों टीवी चैनल की रिकॉर्डिंग देखी तो उसमें साफ दिखा कि खुद मनसे कार्यकर्ता ने वो कार जलाई है, जिसका जिक्र एफआईआर में किया गया था। पुलिस ने उलटा मनसे कार्यकर्ताओं से पूछताछ शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+