नीतीश कुमार को आम बजट का इंतजार नहीं

पटना। आज देश के वित्तमंत्री पी चिदंबरम दिन के 12 बजे देश का आम बजट पेश करेंगे। जहां देश की पूरी जनता इस बजट का बेसब्री से इंतजार कर रही है वहीं दूसरी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बजट से उम्मीद नहीं है।

बुधवार को बिहार की उपेक्षा से आहत नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा कि हमारे प्रदेश के लिए आम बजट में हमेशा से कुछ नहीं होता है इसलिए मुझे वर्ष 2013-14 के आम बजट का कतई इंतजार नहीं है। रेल बजट पर क्या हुआ सभी ने देख लिया इसलिए आशा रखना ही बेकार है।

इससे पहले भी नीतीश कुमार ने रेल बजट पर काफी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। नीतीश कुमार ने कहा था कि रेल बजट तो रायबरेली का बजट का है । बिहार के लिए ना कभी कुछ हुआ है और ना ही होगा इसलिए रेल मंत्री पवन बंसल का रेल बजट महाबेकार और महाबकवास है।

गौरतलब है कि बढ़ती मंहगाई के कारण वित्त मंत्री पी चिदंबरम के सामने एक बढ़िया बजट पेश करने की बड़ी चुनौती है। वैसे चिंदबरम की ओर से इशारा किया गया है कि इस बार का उनके बजट में इस बार खर्चे में भारी कटौती हो सकती है।

लेकिन फिर भी उनके लिए आज की राह आसान नहीं है क्योंकि यह यूपीए 2 का आखिरी बजट है। जिसका सीधा असर आने वाले लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा। खैर देखते है कि चिदंबरम के पिटारे से आज देश की जनता के लिए क्या निकलता है जिसको सुनने के बाद देश की जनता खुश होती है या फिर नाराज?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+