रामदेव ने कहा कि जमीन तो वापस लेकर ही रहूंगा
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जमीन के पट्टे को रद्द करने के फैसले का विरोध करते हुए बाबा रामदेव ने कहा है कि मैं सरकार से जमीन तो वापस लेकर ही रहूंगा। गौरतलब है कि यह जमीन भाजपा सरकार द्वारा बाबा रामदेव के ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ को दी गयी थी। जिसका पट्टा वर्तमान वीरभद्र सरकार ने रद्द कर दिया।
इसे सरकार द्वारा रामदेव के खिलाफ की गई बदले की कार्यवाही के रूप में देखा जा रहा है। जिसके खिलाफ रामदेव ने सोलन में एक रैली में संघर्ष का ऐलान कर दिया है। वर्तमान राजनीतिक विवादों के बावजूद रामदेव ने तय समय पर रैली को संबोधित किया।
पतंजलि योगपीठ ने जमीन पर अब तक लगभग 10 करोड़ का कार्य भी करवा लिया था लेकिन सरकार ने अब इसे अपने नियंत्रण में ले लिया है।













Click it and Unblock the Notifications