आज देश का 82वां और अपना 8वां बजट पेश करेंगे चिदंबरम।
नई दिल्ली। आज देश के वित्तमंत्री पी चिदंबरम थोड़ी देर में देश का आम बजट पेश करेंगे। आज चिंदबरम का यह आठवां बजट होगा तो वहीं देश का 82वां आम बजट होगा। यूपीए 2 में चिदंबरम पहली बार आम बजट पेश करने वाले हैं। चिदंबरम के बजट को लोग पिछले साल के प्रणब मुखर्जी के बजट से ज्यादा अच्छा होगा, यह मान कर बैठे हैं। अभी तक संसद में दस बार बजट पेश करने का रिकार्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का है। चिदंबरम उनसे दो कदम दूर हैं।
तो वहीं राजनैतिक विश्लेषकों की माने तो आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज का बजट मनलुभावन हो सकता है। सरकार कल से ही चिल्ला रही है कि देश से मंदी खत्म होने की कगार है। ऐसे में हो सकता है कि वो कई नई नौकरियों के ऑफर दे सकती है।
टीवी चैनलों की माने तो सरकार इस बार अपने बजट में एक्साइज डयूटी बढ़ा सकती है जो कि रोजमर्रा की चीजों पर लागू होंगी जिसमें मोबाइल फोन, किताबें, कॉफी, होटल, रेस्टोंरेंट शामिल हैं। कहा जा रहा है कि मोबाइल, सोने और चांदी के सिक्कों पर एक्साइज में 1 फीसदी की बढ़ोत्तरी संभव है। अगर ऐसा होता है तो सरकार को 40,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिल सकता है।खैर चिदंबरम के दिमाग में क्या हैयह अबसे थोड़ी देर में पता चल जायेगा। देखना दिलचस्प होगा कि यह बजट किसके लिए राहत का सबब बनता है।













Click it and Unblock the Notifications