आम बजट 2013: लग्जरी कारें और एसयूवी होगी महंगी
यदि आप बड़ी और लग्जरी कारें खरीदने की योजना बना रहें है तो ध्यान रखें अब आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। जी हां, लोकसभा में आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बताया कि भारतीय बाजार में जो बड़ी और लग्जरी गाडि़यां हैं उन पर कर बढ़ेगा जिसके कारण उनकी कीमत भी बढ़ेगी। इतना ही नहीं चिदंबरम ने अपने इस बजट में इम्पोर्टेड कारों को भी महंगा बताया है।
आपको बता दें कि पहले से ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार इंधन की उंची होती कीमत के कारण बिक्री की मार झेल रही है। वहीं इस वर्ष के शुरूआत में वाहन निर्माताओं ने एक बार अपने वाहनों की कीमत में इजाफा किया था। महज दो माह के बाद ही एक बार फिर से बड़ी, लग्जरी और इम्पोर्टेड वाहनों की कीमत में इजाफा किया जायेगा। इस बार के आम बजट की मार केवल कारों पर ही नहीं बल्कि मोटरसाइकिलें भी महंगी होने जा रही है।
इस वर्ष की शुरूआत में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी, टाटा मोटर्स, ह्युंडई, टोयोटा सहित सभी कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमत में लगभग 1 से 2 प्रतिशत तक बढ़ाया था। विशेषकर इस आम बजट में एसयूवी वाहनों को टारगेट किया गया है। जी हां, हाल ही के दिनों में भारतीय बाजार में एसयूवी वाहनों की मांग में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।
बीते आम बजट के दौरान वाहन निर्माताओं ने डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी किये जाने के दौरान काफी रोष व्यक्त किया था। क्योंकि एसयूवी वाहनों में ग्राहक ज्यादातर डीजल वैरिएंट को ही पसंद करते हैं। खैर उस दौरान एसयूवी वाहनों को इस दायरे से दूर रखा गया था। लेकिन इस वर्ष फिर से एसयूवी वाहनों की कीमत बढ़ेगी। तो यदि आप एसयूवी (स्पोर्ट यूटीलिटी व्हीकल) लग्जरी और इम्पोर्टेड कारें खरीदने की योजना बना रहें हैं तो अपने बजट पर गौर जरूर करें।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications