बजट 2013: सिगरेट हुई महंगी, जेब पर भारी पड़ेगा छल्ले बनाना
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सिगरेट के धुएं का छल्ला बनाना हो या फिर फिक्र को धुंए में उड़ाना हो आज के आम बजट के बाद यह भी महंगा हो गया। आम बजट 2013 पेश करते हुए वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। सीधे शब्दों में कहें तो सिगरेट और सिगार के दाम बढ़ेंगे। अपने बजट भाषण में पी चिदंबरम ने सिगरेट और सिगार पर एक्साइज ड्यूटी बढ़कर 18 फीसदी करने का ऐलान कर दिया। वहीं एसयूवी, 2000 रुपये के उपर के मोबाइल फोन, एसी रेस्त्रां में खाना खाने पर भी टैक्स में बढ़ोत्तरी किया गया है।
विदेशी कारों पर ड्यूटी 75 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दी गई है, जबकि विदेशी मोटरसाइकिलों पर 25 से बढ़ाकर 50 फीसदी ड्यूटी कर दी गई हे। विदेश से 50 हजार तक का सामान बिना ड्यूटी के ला सकेंगे। अपने बजट भाषण में चिदंबरम ने कहा कि सभी एसी रेस्त्रां सेवा कर के दायरे में आयेंगे।
अभी तक सिर्फ बार इसके दायरे में थे। 2000 वर्ग फुट से ज्यादा के मकानों पर सर्विस टैक्स घटकर 70 फीसदी हो जायेगा। अभी तक यह 75 फीसदी है। मालूम हो कि मालूम हो कि चिदम्बरम देश के लिए आठवीं बार आम बजट पेश कर रहे हैं। चिदम्बरम ने अपने भाषण की शुरुआत में सभी राजनीतिक दलों और संबद्ध पक्षों से देश की अर्थव्यवस्था को मौजूदा संकट से बाहर निकालने में सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षो में आर्थिक विकास की दर आठ-नौ प्रतिशत रही थी, जिसे फिर से हासिल करना मुख्य चुनौती है।













Click it and Unblock the Notifications