अमेरिकी मंत्री ने दिया भारत विरोधी बयान, कहा पाक की समस्‍या बढ़ा रहा है भारत

न्‍यूयॉर्क। अमेरिकी रक्षा मंत्री के तौर पर बुधवार को शपथ लेने से पहले चक हेगल ने भारत से जुड़ा एक ऐसा बयान दिया है जिससे हंगामा खड़ा हो गया है। अक्‍टूबर 2011 में चक हेगल ने कहा था कि भारत अफगानिस्‍तान को दूसरे मोर्चे की तरह इस्‍तमाल कर रहा है। हालांकि यह विवाद अब इस लिये शुरु हुआ है क्‍योंकि उस बयान वाले वीडियो को मंगलवार को जारी किया गया। चक हेगल ने आरोप लगाया है कि भारत वर्षों से अफगानिस्तान में पाकिस्तान से लगी सीमा पर समस्याओं का वित्तपोषण कर रहा है।

हेगल के इस बयान पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसी टिप्पणियां अफगानिस्तान के कल्याण के लिए उसकी प्रतिबद्धता की ‘सच्चाई के विपरीत' हैं। मालूम हो कि ओक्लाहोमा कैमरून यूनिवर्सिटी में वर्ष 2011 में चक हेगल ने जो भाषण दिया था वो अबतक सार्वजनिक नहीं हुआ था। मंगलवार को उस भाषण के वीडियो को वाशिंगटन फ्री बेकन्स ने इंटरनेट पर अपलोड किया है। इस भाषण में हेगल ने कहा था कि भारत पाकिस्तान के लिए दूसरी सीमा पर पैसे देकर समस्याएं पैदा कर रहा है।

Chuck Hagel

रोचक बात यह है कि ओबामा प्रशासन ने अफगानिस्तान की मदद के लिए हमेशा भारत की तारीफ की है। ऐसे में भारत की भूमिका पर सवाल खड़े करने वाले हेगल का रक्षा मंत्री बनाया जाना कई सवाल खड़े करता है। वहीं दूसरी तरफ चक हेगल ने इन आरोपों को बेबुनियाद ठहराया है और भारतीय विदेश मंत्रालय से कहा है कि भारत अफगानिस्‍तान में हमेशा रचनात्‍मक भूमिका निभाता रहा है।

वहीं सरकार और विपक्ष दोनों ने कहा है कि अमेरिका के नए रक्षा मंत्री को तथ्यों को ठीक से जांच-परख लेना चाहिए और दूसरे देशों के मामले में दखल देने से बचना चाहिए। इस मामले में विपक्ष ने सरकार से अमेरिका को उचित जवाब देने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+