रेल बजट 2013: ध्यानचंद और राजीव गांधी पुरस्कार पाने वाले करेंगे फ्री ट्रैवल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने रेलवे किरायों के बारे में तो अभी कोई ऐलान नहीं किया है मगर यह जरुर कहा है कि ध्यानचंद पुरस्कार पाने वालों को रेलवे के फर्स्ट क्लास का पास मिलेगा। इसके अलावा रेल मंत्री पवन बंसल ने राजीव गांधी खेल रत्न विजेताओं को भी रेलवे फर्स्ट क्लास के पास मुहैय्या कराने की बात कही है। रेल मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि रेलवे 20 हजार लोगों को नौकरी देगा।
इसके अलावा रेल मंत्री ने ऐलान किया कि राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में पांच फैलोशिप दिया जायेगा। उनहोंने कहा कि सिकंदराबाद में भारतीय रेलवे वित्त संस्थान की स्थापना होगी। इसके अलावा कर्मचारी क्वार्टर की निर्माण निधि में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की जायेगी। वहीं सोनीपत में सवारी डिब्बा कारखाना लगाया जायेगा और कालाहांडी में माल डिब्बा फैक्ट्री लगेगी।
इससे पहले रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने आज लोकसभा में रेल बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में पवन बंसल ने कई समस्याओं पर गौर किया है। हालांकि उनका बजट भाषण अभी जारी है मगर इनमें से अबतक जो बातें निकल कर सामने आई हैं वो ये है कि अब ट्रेन में स्मोक डिटेक्टर प्रणाली बहाल करने की स्वीकृति दे दी गई है। इसके अलावा ट्रेनों के डिब्बों में फायर एक्सटिंग्यूशर लगाने की योजना है। पवन बंसल ने कहा कि करीब 31 हजार रेलवे क्रॉसिंग हैं, जिनमें 13 हजार पर कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं हैं। इस गंभीर मुद्दे पर भी ध्यान दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications