रेल बजट 2013: नहीं बढ़ेगा यात्री किराया
नई दिल्ली। आखिरकार वो ही हुआ जिसका अंदेशा था। सरकार ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना दांव खेल लिया है। रेल मंत्री ने कहा कि सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को देखते हुए किराया बढ़ाने की जरूरत है। अगर 5 से 6 फीसदी किराया हर साल बढ़ाया जाये, तो एक लाख करोड़ रुपए तक अधिक जुटाया जा सकता है।
जो कि यात्री सुविधाएं देने में मदद करेगा। 22 जनवरी को हमने कुछ बढ़ोत्तरी की थी। जिससे 6600 करोड़ रुपए अधिक जुटाया जा सकता है। लेकिन 3300 करोड़ का अधिक भार डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी की वजह से हुआ। बिजली की दरें भी बढ़ सकती हैं। इस वजह से रेलवे पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।
चूंकि हाल ही में यात्री किराया बढ़ाया गया है, इसलिये अभी नहीं बढ़ेगा। हां माल भाड़ा में जरूर बढ़ाया जा रहा है वो भी फ्यूएल एडजस्टमेंट प्रणाली के तहत। यानी जितनी ज्यादा दूरी, उतना ज्यादा किराया।हालांकि इसका अंदेशा पहले से ही था कि लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर इस बार के बजट में रेल किराया बढ़ने की उम्मीद तो नहीं थी लेकिन माल भाड़े में मामूली वृद्दि करने की बात थी जो आज के बजट से साफ हो गया है।
लेकिन यात्री किराये पर रेल मंत्री का यह बात चुनावी स्टंट है, क्योंकि जनता को खुश रखना यूपीए की मजबूरी है। अगर जनता नाराज हो गई तो 2014 हाथ से निकल जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications