बंसल पर बबूला मुलायम, कहा रेल बजट का जवाब चुनाव में देगी जनता

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि 'जब से हम संसद में हैं कई रेल बजट देखे लेकिन इतना जनविरोधी रेल बजट कभी नहीं आया है। यह बजट सबसे ज्यादा जन विरोधी और पक्षपातपूर्ण है। इसमें पिछड़े इलाकों को वंचित रखा गया है। कभी किसी रेल मंत्री का इतना विरोध नहीं हुआ जितना इनका हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस रेल बजट में इटावा, एटा, मैनपुरी, फरुखाबाद कन्नौज, बदायूं और बुंदेलखंड क्षेत्रों का ध्यान नहीं रखा गया है और केवल कांग्रेस पार्टी वाले राज्यों का ध्यान रखा गया है।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि रायबरेली और अमेठी को परियोजनाएं दिए जाने में कोई आपत्ति नहीं लेकिन देश के सभी हिस्सों का ध्यान इसमें रखा जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनका संसदीय क्षेत्र मैनपुरी और बदायूं रेल मार्गों के लिहाज से सर्वाधिक वंचित हैं लेकिन बजट में इन्हें कोई रेल लाइन नहीं दी गई। लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के उपनेता गोपीनाथ मुंडे ने रेल बजट पेश होने के बाद पार्टी की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया में कहा कि यह रेलवे बजट नहीं है बल्कि 'रायबरेली' बजट है। भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने तो इसे 'चापलूस' बजट करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications