अपनी आर्मी तैयार करने में जुटे राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस युवराज को लोग अपने नये महाराज के रूप में देख रहे हैं तभी तो उनके हर कदम में वो उनके साथ चल रहे हैं। सबको लगता है कि साल 2014 का आम चुनाव कांग्रेस उनके नेतृत्व में सफलता पूर्व लड़ेगी और जीतेगी भी। खैर आगे क्या होगा? इस बारे मे पता तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इतना तो तय है कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को जागरूक और तैयार करने में लगे हुए हैं इसलिए वो बार-बार पूर्वोत्तर राज्यों के राजनेताओं के साथ मीचिंग कर रहे हैं।

सोमवार को भी उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों के राजनेताओं के साथ करीब ढाई घंटे तक बैठक की। जिसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने पत्रकारों को दी। द्विेदी ने कहा कि इस बैठक में राज्यों से जुड़े आम मुद्दों पर और संगठन की मजबूती पर बात-चीत की गयी है।

आपको बता दें कि पूर्वोत्तर के आठ राज्यों-असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में से प्रथम पांच राज्यों में कांग्रेस सत्ता में है।

वैसे भले ही रागुल गांधी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले, उनसे बातें करे लेकिन आम जनता से उनकी दूरी सवालों के घेरे में हैं। हाल ही में हुए हैदराबाद ब्लास्ट पर भी उनके मुंह से संवेदनाओं के दो शब्द नहीं निकले जिस पर लोगों ने उनसे प्रश्न किये हैं। लेकिन राहुल गांधी सारी चीजों पर मौन धारण किये हुए हैं। देखते हैं उनकी यह चुप्पी राजनीति में उन्हें काहं तक लेकर जाती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+