आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पेश होगा आज का रेल बजट
नई दिल्ली। आज रेल मंत्री पवन बंसल पूरे 17 साल बाद दिन के 11 बजे संसद में रेल बजट पेश करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर इस बार के बजट में रेल किराया बढ़ने की उम्मीद तो नहीं है लेकिन फिर भी हो सकता है कि सरकार सुविधाओं के नाम पर कुछ चीजों का मूल्य बढ़ा दें। हो सकता है कि मंत्री पवन बंसल माल भाड़े में मामूली वृद्दि कर दें।
यह भी संभवाना है कि आज थोक में नई ट्रेनों के नाम की घोषणा हो और ट्रोनों में महिला कोच की स्पेशल व्यवस्था भी हो। यह भी संभव है कि आज यूपी के लिए कुछ खास ट्रेनों की भी घोषणा की जाये क्योंकि यूपी के अमेठी और रायबरेली दोनों ही राहुल गांधी और सोनिया गांधी के निर्वानचन क्षेत्र है। जो कि आने वाले चुनावों के लिए खासे महत्वपूर्ण हैं।
वनइंडिया हिंदी पर देखिये रेल बजट 2013 Live
एक बार फिर से सरकार के रेल बजट में ट्रेनों और प्लेटफार्म की हालत सुधारने औऱ बेहतर बनाने के सपने हो सकते हैं। हर ट्रेन में फाइव स्टार होटलों की तरह बेहतर खाने की सुविधा की भी बात हो सकती है।
कहा तो यह भी जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कई राज्यों के लिए कुछ सौगात भी हो सकते हैं। आज का रेल बजट निश्चित रूप से आम जनता नहीं बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पेश किया जायेगा।
साल 2012 का रेल बजट तो ऐतिहासिक हो गया था, जहां तत्कालीन रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को रेल बजट पेश करने के बाद रेलमंत्री पद से ही हाथ धोना पड़ा था क्योंकि उन्होंने रेल किराया बढ़ा दिया था। उसके बाद नाटकीय रूप से बढ़े रेल किराये को वापस ले लिया गया था।इसलिए इस बार के रेल बजट को आम से लेकर खास में दिलचस्पी है। देखते हैं कि पवन बसंल आम आदमी की बुनियादी जरूरतों और पसंद का ख्याल रखते हैं या फिर राजनीति से प्रेरित होकर रेल बजट के नाम पर सरकारी वादों का पिटारा लोगों के सामने रखते हैं।













Click it and Unblock the Notifications