वाह रे चौटाला! तिहाड़ जेल से मोबाइल फोन पर दे दिया भाषण

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। शिक्षक भर्ती घोटाले में पिता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के साथ जेल में बंद इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अजय चौटाला पर जेल से ही फोन पर हरियाणा में जनसभा को संबोधित करने का आरोप है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जेल महानिदेशक विमला मेहरा ने कहा कि "सभी कैदियों को प्रतिदिन अपने परिवार से पांच मिनट बात करने की अनुमति होती है। अजय ने 19-20 फरवरी को अपने बेटे को फोन किया, जिसने समर्थकों को बुला रखा था। अजय ने इसके बाद उन्हें स्पीकर फोन पर संबोधित किया।"

मेहरा ने कहा, "इस मामले में शनिवार को एक जांच बिठाई गई है। हम हर दृष्टिकोण से इस मामले को देख रहे हैं। रिपोर्ट मंगलवार को सौंपी जा सकती है। यदि अजय के खिलाफ आरोप सही पाए जाते हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।" एक अन्य जेल अधिकारी ने कहा कि अजय ने सोनीपत जिले में 20 फरवरी को पांच मिनट के लिए एक रैली को संबोधित किया था।

Om Praksah Chautala

रैली की भीड़ उनके बेटे दुष्यंत ने जुटाई थी। अजय ने समर्थकों को जेल में बंद अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में बताया तथा ग्रामीणों से उनका कुशलक्षेम पूछा। उधऱ, ओमप्रकाश चौटाला ने भी एक खत लिखा था जिसे रैली के दौरान पढ़कर सुनाया गया। मालूम हो कि रोहिणी की विशेष सीबीआई कोर्ट ने जेबीटी भर्ती केस में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को 10-10 साल की सजा सुनाई है। इस केस में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला समेत 55 लोग दोषी साबित हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+